पांवटा साहिब में बातचीत के लिए बुलाकर युवक से मारपीट, चार लोगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। टेम्पो में सामान ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पांवटा साहिब के MC ग्राउंड पार्किंग में एक युवक के साथ कथित तौर पर चार लोगों ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं।
पुलिस को दी शिकायत में आशिक अली पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी गांव कुण्डियों, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि 2 नवंबर 2026 को टेम्पो में सामान ले जाने को लेकर उसकी अरुण खान के साथ बहसबाजी हुई थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी विवाद को लेकर वह रात के समय बातचीत करने के लिए पांवटा साहिब के MC ग्राउंड स्थित पार्किंग में पहुंचा था। आरोप है कि वहां अरुण खान, संजय खान निवासी हरिपुर टोहाना, अमीर खान निवासी बद्रीपुर और सादिक अली निवासी बद्रीपुर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चारों व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं और लात-घूंसों से मारपीट की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
