Home योजनाएं सिरमौर: 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं, मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की सूची का होगा सत्यापन

सिरमौर: 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं, मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की सूची का होगा सत्यापन

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं, मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की सूची का होगा सत्यापन

अपात्र परिवारों को सूची से बाहर करने के लिए पंचायत स्तर पर होगी जनसमीक्षा, सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभाएं

नाहन, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत चयनित परिवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए सिरमौर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर, 2026 तक विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी, जहां सर्वेक्षण में चिन्हित परिवारों की सूची पर सार्वजनिक चर्चा और पुनः सत्यापन किया जाएगा।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहले किए गए सर्वेक्षण के सभी नौ चरणों में चिन्हित परिवारों की डेटा एंट्री का कार्य पूरा हो चुका है। अब इन परिवारों की अंतिम सूची का दोबारा सत्यापन किया जाना है, ताकि किसी भी अपात्र परिवार का नाम सूची में शामिल न रहे।

उपायुक्त के अनुसार, विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम पंचायतों की समेकित सूची आम लोगों के सामने रखी जाएगी। इस दौरान ग्रामीण सूची का अवलोकन कर सकेंगे और उस पर चर्चा के माध्यम से अपनी राय रख सकेंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परिवारों की सूचियां ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए निर्धारित कोरम पूरा करना अनिवार्य नहीं होगा। यानी कोरम की शर्त के बिना भी ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा सकेगा।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही पंचायत क्षेत्र के लोगों को ग्राम सभाओं के आयोजन और सूची के सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में समय रहते जानकारी दें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.