Home क्राइम हिमाचल: घर में घुसकर महिला पर तानी पिस्तौल, बेटे के सामने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस चौकी में भी निकाला हथियार, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल: घर में घुसकर महिला पर तानी पिस्तौल, बेटे के सामने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस चौकी में भी निकाला हथियार, आरोपी गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल: घर में घुसकर महिला पर तानी पिस्तौल, बेटे के सामने दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

सोलन। घर में घुसकर एक महिला को पिस्तौल दिखाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी तक पहुंचकर भी हथियार निकाल लिया और खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

मामला सोलन जिले के कसौली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार (37), निवासी नबीपुर कॉलोनी, गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर को आरोपी बंगोआ निवासी एक महिला के घर में घुस गया और उसके बेटे के सामने पिस्तौल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने खुद आत्महत्या करने की धमकी भी दी।

बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 5 बजे आरोपी दोबारा महिला के पास पहुंचा और उसका पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ तक जा पहुंचा। यहां भी उसने पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मारने की धमकी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस मामले में पुलिस थाना कसौली में FIR संख्या 86/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333 और 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 11 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

दैनिक जनवार्ता | निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.