Home क्राइम कालाअंब के मीरपुर कोटला में नशा करते पकड़े गए 4 युवक, ड्रग टेस्ट आया पॉजिटिव; दो वाहन भी जब्त

कालाअंब के मीरपुर कोटला में नशा करते पकड़े गए 4 युवक, ड्रग टेस्ट आया पॉजिटिव; दो वाहन भी जब्त

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब के मीरपुर कोटला में नशा करते पकड़े गए चार युवक, मेडिकल जांच में ड्रग टेस्ट आया पॉजिटिव

पुलिस ने मौके से सफेद पिकअप और मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली, दोनों वाहनों के दस्तावेज नहीं मिले; NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान चार युवकों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ा गया है। मेडिकल जांच के दौरान चारों के खून और पेशाब के नमूनों की जांच की गई, जिसमें ड्रग डिटेक्शन टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को पुलिस थाना कालाअंब की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मीरपुर कोटला में पुलिस ने चार व्यक्तियों को नशा करते हुए पकड़ा।

पुलिस ने पकड़े गए युवकों की पहचान इस प्रकार बताई है:

  1. सूरज ठाकुर पुत्र तेजवीर सिंह ठाकुर निवासी गांव व डाकघर सुरला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर।
  2. नवीन कुमार पुत्र जीवन राम निवासी गांव व डाकघर सुरला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर।
  3. दीपांशु पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र शर्मा निवासी गांव जंगलाभूड़, डाकघर बर्मा पापड़ी, तहसील नाहन, जिला सिरमौर।
  4. मयंक पुत्र राजकुमार निवासी गांव व डाकघर कौलावालाभूड़, तहसील नाहन, जिला सिरमौर।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी नंबर HP71-1293 और मोटरसाइकिल नंबर HP71-5560 को भी कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे।

इसके बाद चारों व्यक्तियों को चिकित्सा परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया। पुलिस ने सभी की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLC) प्राप्त की तथा उनके खून और पेशाब के नमूने सुरक्षित करवाए।

इन नमूनों की यूरिन ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई, जिसमें सभी के परिणाम पॉजिटिव पाए गए।

पुलिस थाना कालाअंब में चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.