Home क्राइम शिलाई गोलीकांड: 8 घंटे तक सड़क हादसा समझते रहे परिजन, हेलमेट में मिली गोली ने खोला 55 वर्षीय खजान सिंह की मौत का राज!

शिलाई गोलीकांड: 8 घंटे तक सड़क हादसा समझते रहे परिजन, हेलमेट में मिली गोली ने खोला 55 वर्षीय खजान सिंह की मौत का राज!

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई में चलती बाइक पर गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 8 घंटे बाद हेलमेट से खुला चौंकाने वाला राज

पहले सड़क हादसा समझकर घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश होती रही, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला गोलीकांड का है। करीब आठ घंटे बाद बाइक चालक के हेलमेट में मिले गोली के निशान और उसके अंदर फंसी गोली ने पूरे घटनाक्रम की तस्वीर बदल दी।

शिलाई (सिरमौर)। सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में चलती बाइक पर गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान खजान सिंह निवासी जामु कोटी (रेणुका जी) के रूप में हुई है। गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी थी। गंभीर रूप से घायल खजान सिंह को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद कई घंटों तक गोली लगने का पता ही नहीं चल पाया। शुरुआत में परिजन इसे सड़क दुर्घटना में लगी चोट मान रहे थे। घटनाक्रम का खुलासा उस समय हुआ, जब शाम करीब चार बजे बाइक चला रहे खजान सिंह के चचेरे भाई रविंद्र की नजर अपने हेलमेट पर पड़े एक निशान पर गई।

हेलमेट की जांच करने पर उसके भीतर गोली फंसी हुई मिली। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि खजान सिंह के सिर में लगी चोट सड़क हादसे की नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खजान सिंह को लगने के बाद गोली बाइक चला रहे रविंद्र के हेलमेट तक पहुंच गई। गनीमत रही कि रविंद्र इस घटना में बाल-बाल बच गए।

हेलमेट में गोली मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चलती बाइक पर गोली किस परिस्थिति में चली और इस घटना के पीछे क्या कारण रहे।

फिलहाल गोली चलने के स्रोत, घटना की परिस्थितियों और संभावित कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आएंगे।

आठ घंटे तक सड़क हादसा समझे जाने वाला यह मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर चलती बाइक पर गोली कैसे लगी और गोली चलाने वाला कौन था? पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.