Home दुर्घटना सिरमौर में आल्टो कार से टकराई तीन युवकों की बाइक, दो घायल; हादसे के बाद मौके से भागे

सिरमौर में आल्टो कार से टकराई तीन युवकों की बाइक, दो घायल; हादसे के बाद मौके से भागे

by Dainik Janvarta
0 comment

दोसड़का मोड़ के पास आल्टो कार से भिड़ी बाइक, तीन युवक मौके से फरार; दो घायल

मोटरसाइकिल पर सवार थे तीन युवक, गलत दिशा में जाकर कार को मारी टक्कर; नाहन पुलिस ने दर्ज किया मामला

नाहन (सिरमौर)। दोसड़का मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल की Alto कार से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। टक्कर में कार चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं।

पुलिस थाना नाहन में कुलदीप सिंह निवासी गांव कलसेर, तहसील पच्छाद की शिकायत पर 9 नवंबर को सड़क हादसे का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी गाड़ी नंबर HP 71-5479 में कालाअंब से घर की ओर जा रहा था। शाम करीब 3:30 बजे जब वह दोसड़का मोड़ से लगभग दो मोड़ पीछे पहुंचा, तभी रेणुका-दोसड़का की तरफ से एक काले रंग की Alto कार आ रही थी।

इसी दौरान नाहन की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर तीन युवक सवार थे, कथित तौर पर अपनी लेन छोड़कर गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रही Alto कार को जोरदार टक्कर मार दी।

शिकायत के मुताबिक, कार चालक की पहचान विजेंद्र सिंह निवासी पच्छाद के रूप में हुई है। कार में सवार सुषमा के सिर पर चोट आई, जबकि चालक विजेंद्र सिंह को हल्की चोटें लगी हैं।

मोटरसाइकिल का नंबर HP 18 A-7494 बताया गया है। पुलिस के अनुसार, बाइक चालक की पहचान अरुण के रूप में हुई है। हादसे के बाद तीनों युवक किसी निजी गाड़ी में मौके से चले गए।

शिकायतकर्ता ने बाइक चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.