Home क्राइम हिमाचल: शादी से 2 दिन पहले गायब हुई दुल्हन, 16 लाख के गहने और 1.80 लाख कैश के साथ गाजियाबाद में मिली

हिमाचल: शादी से 2 दिन पहले गायब हुई दुल्हन, 16 लाख के गहने और 1.80 लाख कैश के साथ गाजियाबाद में मिली

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल: शादी से पहले घर से गायब हुई युवती, लाखों के गहने और नकदी लेकर पहुंची गाजियाबाद; पुलिस ने पकड़ा

छह नवंबर को होनी थी शादी, दो दिन पहले अचानक लापता हुई युवती; परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गाजियाबाद पहुंचकर की कार्रवाई

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाह से ठीक दो दिन पहले होने वाली दुल्हन घर से लापता हो गई। परिजनों ने जब घर में तलाश की तो करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी गायब मिली।

मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी क्षेत्र का है। परिजनों ने युवती के अचानक लापता होने और घर से गहने व नकदी गायब होने की शिकायत पुलिस थाना भराड़ी में दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और युवती की तलाश के लिए प्रयास तेज किए।

जानकारी के अनुसार, भराड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक का विवाह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी युवती से तय हुआ था। युवक युवती को अपने घर लेकर आया था। शादी की तैयारियों के दौरान उसे हटवाड़ में अपनी बहन के घर ठहराया गया था। परिवार में छह नवंबर को विवाह की रस्में होनी थीं, लेकिन इससे ठीक दो दिन पहले यानी चार नवंबर को युवती अचानक लापता हो गई।

परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान घर से सोने के आभूषण और नकदी भी गायब होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिवार ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।

गाजियाबाद में मिली युवती, गहने और नकदी बरामद

पुलिस जांच के दौरान युवती के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की और युवती को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस उपाधीक्षक विशाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच की जा रही है।

फिलहाल शादी से ठीक पहले युवती के इस तरह लापता होने और लाखों रुपये के गहने व नकदी बरामद होने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.