Home क्राइम पांवटा साहिब में दिवाली के पटाखों पर बवाल! पानी की टंकी फटी, दो अलग-अलग मामलों में मारपीट और जान से मारने की धमकी

पांवटा साहिब में दिवाली के पटाखों पर बवाल! पानी की टंकी फटी, दो अलग-अलग मामलों में मारपीट और जान से मारने की धमकी

by Dainik Janvarta
0 comment

दिवाली के पटाखों से पानी की टंकी फटी, विरोध करने पर दंपती से मारपीट; दूसरे मामले में लोहे के चैंबर से हमले का प्रयास

पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर सिरमौर जिले के माजरा थाना क्षेत्र में विवाद मारपीट तक पहुंच गए। दो अलग-अलग घटनाओं में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़ों के बाद गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगे हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला पुरुवाला कांशीपुर क्षेत्र का है। यहां रमेश कुमार पुत्र बग्गा राम ने शिकायत दर्ज करवाई कि 8 नवंबर को उसका पड़ोसी मुकेश कुमार दिवाली के पटाखे जलाकर उसके घर की तरफ फेंक रहा था। इस दौरान एक पटाखा पानी की टंकी के पास फट गया, जिससे टंकी क्षतिग्रस्त होकर फट गई। रमेश कुमार के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ मुकेश को समझाने उसके घर गया था। इसके बाद मुकेश और उसका बड़ा भाई तरसेम पानी की टंकी देखने उसके घर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान मुकेश ने रमेश कुमार और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की।

वहीं, दूसरे मामले में मिश्रवाला निवासी फरीज खान पुत्र स्वर्गीय रुकमदीन ने पुलिस को शिकायत दी कि सन्नावर पुत्र अली जान ने उस पर लोहे के चैंबर से हमला करने का प्रयास किया और बाद में उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान सन्नावर और उसकी पत्नी शकीला ने उसके साथ गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकियां भी दीं।

पुलिस थाना माजरा में दोनों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आगामी जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.