Home शिक्षा शिक्षकों के आंदोलन पर शिक्षा निदेशालय का बड़ा एक्शन! प्रदर्शन बंद करने के आदेश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई

शिक्षकों के आंदोलन पर शिक्षा निदेशालय का बड़ा एक्शन! प्रदर्शन बंद करने के आदेश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई

by Dainik Janvarta
0 comment

शिक्षकों के आंदोलन पर शिक्षा निदेशालय सख्त, प्रदर्शन तत्काल बंद करने के निर्देश; कार्रवाई की चेतावनी

नई स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के विरोध में कई दिनों से चल रहा था प्रदर्शन, सेवा आचरण नियमों और शिक्षा के अधिकार अधिनियम का दिया हवाला

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नई स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के विरोध में आंदोलन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा निदेशालय ने बड़ा झटका दिया है। निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (एचपीपीटीएफ) के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी करते हुए साफ चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य नई स्कूल कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के विरोध में पिछले कई दिनों से स्कूल शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए निदेशालय ने आंदोलन को सेवा आचरण नियमों और बच्चों के शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के विपरीत बताया है।

निदेशालय की ओर से संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को तत्काल प्रभाव से आंदोलन समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें किसी भी तरह के अनधिकृत विरोध-प्रदर्शन और सरकारी नीतियों की सार्वजनिक आलोचना से दूर रहने को कहा गया है।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित शिक्षक और संघ के पदाधिकारी आदेशों का पालन नहीं करते हैं तो इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

शिक्षा निदेशालय के इस आदेश के बाद नई स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली को लेकर चल रहा शिक्षक संघ का विरोध अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.