Home क्राइम धौलाकुआं में युवक से मारपीट, कार के आगे स्कूटी लगाकर रोका रास्ता; जान से मारने की धमकी

धौलाकुआं में युवक से मारपीट, कार के आगे स्कूटी लगाकर रोका रास्ता; जान से मारने की धमकी

by Dainik Janvarta
0 comment

धौलाकुआं में युवक के साथ मारपीट, कार के आगे स्कूटी लगाकर रोका रास्ता; जान से मारने की धमकी देने का आरोप

सिरमौर में आपसी विवाद के दौरान मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर गले से पकड़कर धक्का-मुक्की करने और कार के आगे स्कूटी खड़ी कर रास्ता रोकने का आरोप लगाया है।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत धौलाकुआं में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गौरव कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी सुदांवाला, डाकघर धौलाकुआं ने बताया कि 6 नवंबर को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच धौलाकुआं में जोगिंद्र सिंह निवासी कोलर ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान जोगिंद्र सिंह ने उसे गले से पकड़कर धक्का-मुक्की की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने अपनी स्कूटी उसकी कार के आगे खड़ी कर दी और रास्ता रोक लिया। उसने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

गौरव कुमार ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि जोगिंद्र सिंह का पुत्र जतीन, जो स्पेन में रहता है, उसे फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकियां देता है।

पुलिस थाना माजरा में शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.