Home मौसम अपडेट दिवाली के बाद हिमाचल में बदलेगा मौसम, 10 से 12 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; कुकुमसेरी में पारा -2°C

दिवाली के बाद हिमाचल में बदलेगा मौसम, 10 से 12 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; कुकुमसेरी में पारा -2°C

by Dainik Janvarta
0 comment

दिवाली के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कुकुमसेरी में पारा -2 डिग्री

दिवाली पर जहां हिमाचल प्रदेश में मौसम खुशगवार रहने की उम्मीद है, वहीं त्योहार के बाद पहाड़ों पर सर्दी का असर और तेज होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 8 नवंबर को दिवाली के दिन प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। इसके बाद 9 नवंबर तक भी मौसम शुष्क बना रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 10 से 12 नवंबर के बीच प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

हालांकि प्रदेश के मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान भारी बारिश या भारी बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

कुकुमसेरी में माइनस 2 डिग्री पहुंचा तापमान

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सर्दी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ताबो में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और केलांग में 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है। वहीं संभावित बर्फबारी से हिमाचल पहुंचने वाले पर्यटकों को भी पहाड़ों पर बर्फ के दीदार का अवसर मिल सकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.