Home योजनाएं महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

by Dainik Janvarta
0 comment

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

महिला विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए सम्मान पाने का अवसर है। हिमाचल प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर महिला सशक्तिकरण और उनके सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी।

नाहन (सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना-2013 के तहत पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वालों को पहचान और प्रोत्साहन प्रदान करना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिरमौर पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवाओं तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मूल निवासी व्यक्ति तथा निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली संस्थाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

31 दिसंबर 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 दिसंबर, 2026 तक हिमसेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों का जिला स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त की संस्तुति के साथ पात्र मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजा जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। योजना की पात्रता, दिशा-निर्देश और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wcd.hp.gov.in/ पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विभाग के अनुसार, इस योजना के माध्यम से महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों और संस्थाओं को भी महिलाओं के विकास के लिए आगे आने की प्रेरणा दी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.