सिया हत्याकांड में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा
तीन महीने तक चली सुनवाई के बाद सरकाघाट अदालत का बड़ा फैसला, अभियोजन पक्ष के 43 गवाहों की गवाही और अंतिम बहस के बाद आया निर्णय।
मंडी। हिमाचल प्रदेश के चर्चित सिया हत्याकांड में आखिरकार अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। करीब तीन महीने तक चली सुनवाई के बाद सरकाघाट अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों और प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार करते हुए यह निर्णय सुनाया।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 43 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। सभी गवाहों की गवाही और दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने विकास पटियाल को दोषी ठहराया।
अब इस मामले में सजा के ऐलान के लिए 13 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। इसी दिन अदालत दोषी को सुनाई जाने वाली सजा पर फैसला करेगी।
अदालत के इस निर्णय के बाद पीड़ित परिवार और पूरे क्षेत्र की निगाहें अब 13 नवंबर पर टिक गई हैं। लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे परिवार के लिए यह फैसला मामले में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। अब सभी को अदालत के अंतिम सजा संबंधी आदेश का इंतजार है।
