Home क्राइम पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर खूनी झड़प! युवती और साथियों पर हमला, चचेरी बहन को जबरन ले जाने का आरोप

पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर खूनी झड़प! युवती और साथियों पर हमला, चचेरी बहन को जबरन ले जाने का आरोप

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर युवती और साथियों पर हमला, चचेरी बहन को जबरन गाड़ी में ले जाने का आरोप

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वाई-प्वाइंट पर दो गाड़ियों में पहुंचे युवकों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने युवती और उसके साथियों पर डंडों व अन्य हथियारों से हमला किया तथा उसकी चचेरी बहन को जबरन अपने साथ ले गए।

पुलिस को दी शिकायत में तनीषा निवासी गांव लाहड़पुर, डाकघर सढौरा, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) ने बताया कि ऐलन सैनी निवासी गदौसी और उसके साथी जसन, केशव, काका रंधावा सहित अन्य लोग पिछले कुछ समय से उसे और उसकी चचेरी बहन को परेशान व धमका रहे थे।

शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को जब वह अपनी चचेरी बहन और अन्य साथियों के साथ गाड़ी में पांवटा साहिब के Y-प्वाइंट पर पहुंची तो ऐलन सैनी अपने करीब 6-7 साथियों के साथ दो गाड़ियों में वहां पहुंच गया। आरोप है कि उनके हाथों में डंडे और अन्य हथियार थे। उन्होंने युवती और उसके साथियों पर हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस घटना में संचत शर्मा और जमू चौधरी को चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी चचेरी बहन को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए और जान से मारने की धमकियां भी दीं।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.