Home दुर्घटना सिरमौर में भीषण हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत और 9 घायल

सिरमौर में भीषण हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत और 9 घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में भीषण सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत और 9 घायल

सराहां (सिरमौर)। सिरमौर के ढूंगाघाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल 10 लोग सवार थे।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को हेल्पलाइन 112 के माध्यम से पुलिस थाना पछाद को NH-907A पर ढूंगाघाट के पास वाहन के सड़क से नीचे गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर वाहन नंबर HP71A-6683 बोलेरो कैंपर कनलोग लिंक रोड के पास करीब 150 मीटर नीचे क्षतिग्रस्त हालत में मिला। वाहन में सवार सभी 10 लोग हादसे में घायल हुए थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल सराहां पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने काकू पुत्र रतन सिंह निवासी गांव पारवा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक शिशुपाल सहित नौ अन्य लोग घायल हुए।

घायलों में से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया।

पुलिस थाना पछाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.