पांवटा साहिब में बाइक सवार दो युवक 3.05 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, SIU ने यमुना पुल के पास की कार्रवाई
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस की SIU टीम ने दो युवकों को चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.05 ग्राम चिट्टा बरामद करने के साथ उनकी मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त और मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि महबूब पुत्र इस्लाम अली निवासी कीरतपुर, पुरुवाला और मोहन लाल पुत्र रामदेव निवासी मलिकपुर खादिर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) क्षेत्र में चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा करते हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राम मंदिर गेट, यमुना पुल बैरियर के समीप कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल नंबर HP17J-6930 सहित काबू किया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3.05 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
