पुरुवाला में 1 किलो 528 ग्राम भुक्की के साथ युवक गिरफ्तार, NH-7 के पास पुलिस ने दबोचा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुरुवाला क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को पुलिस थाना माजरा की टीम पुरुवाला क्षेत्र में गश्त और मादक पदार्थों की धरपकड़ कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सूरजपुर निवासी सलीम खान पुत्र साबर अली चूरापोस्त की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त है और शहीद स्मारक के पास पुरुवाला-संतोषगढ़ सड़क (NH-7) पर मादक पदार्थ की खेप देने के लिए खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
