Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर पांवटा साहिब में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत, अमरकोट में पसरा मातम; पुलिस जांच में जुटी

पांवटा साहिब में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत, अमरकोट में पसरा मातम; पुलिस जांच में जुटी

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; पुलिस जांच जारी

पांवटा साहिब के अमरकोट में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसरा है। घर में हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं युवती की मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के अमरकोट क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मुस्कान (18) पुत्री मुस्तकीन हुसैन के रूप में हुई है। वह सुनार कॉलोनी, अमरकोट में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्कान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के छपरा की रहने वाली थी। उसका परिवार पिछले कई वर्षों से पांवटा साहिब में किराये के मकान में रह रहा है। युवती के पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मुस्कान स्थानीय कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.