सतौन में 604 ग्राम चरस के साथ शिलाई का व्यक्ति गिरफ्तार
सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सतौन में पकड़ी गई चरस की खेप। SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को 604 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
सतौन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस की SIU नाहन टीम ने सतौन क्षेत्र में एक व्यक्ति को 604 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम सतौन बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नारायण सिंह निवासी गांव काण्डी सुन्दराड़ी, डाकघर एवं तहसील शिलाई, जिला सिरमौर चरस बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 604 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
