Home दुर्घटना रोहड़ू में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर घायल

रोहड़ू में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

रोहड़ू में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

शिमला। सुबह का सफर पांच लोगों के लिए जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र में दरोटी संपर्क सड़क पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि दरोटी निवासी कुशल अपनी मां कल्पना देवी और नेपाली मजदूरों को कार में लेकर गांव की ओर जा रहे थे। सभी लोग घास काटने के काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई।

मृतकों में तीन नेपाली नागरिक शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उनकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, दोनों निवासी दरोटी के रूप में हुई है। इनके अलावा नेपाली नागरिक निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम की भी दुर्घटना में मौत हो गई। इस तरह हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई।

गंभीर घायल IGMC शिमला रेफर

दुर्घटना में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले टिक्कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए IGMC शिमला रेफर कर दिया।

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रशासन की ओर से 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.