Home रोजगार सिरमौर पुलिस भर्ती: 837 महिला अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 335 ही हुईं पास

सिरमौर पुलिस भर्ती: 837 महिला अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 335 ही हुईं पास

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर पुलिस भर्ती: 837 महिला अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक परीक्षा, 335 ही कर पाईं क्वालीफाई

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में महिला आरक्षी भर्ती की शारीरिक परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, लेकिन सभी को सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में शामिल 837 महिला अभ्यर्थियों में से 335 ही शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा पास कर सकीं।

जिला सिरमौर की पुलिस लाइन नाहन में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026 तक महिला एवं पुरुष आरक्षी पदों के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री एमएस अंजुम आरा की अध्यक्षता में भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (Physical Standard Test) ली जा रही है।

भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 27 से 30 अक्तूबर तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सिरमौर जिले की कुल 3,314 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए गए हैं।

शुक्रवार, 30 अक्तूबर को परीक्षा के लिए कुल 1,150 महिला अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 837 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 313 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 335 महिला अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहीं।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.