पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.28 ग्राम चिट्टे के साथ सहारनपुर का युवक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम यमुना बैरियर के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि खालिक पुत्र नसीर, निवासी गांव ताजपुरा, डाकघर रेहड़ी, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), पांवटा साहिब के आसपास हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से कुल 3.28 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशे की सप्लाई कहां से प्राप्त करता था तथा इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
