कालाआंब: हिमालयन कॉलेज के बी-फार्मेसी के छात्र से मारपीट, 4-5 अज्ञात लोगों पर आरोप
कालाअंब (सिरमौर)। कालाआंब स्थित हिमालयन कॉलेज के बाहर B-Pharmacy के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, छात्र को अज्ञात नंबर से फोन कर कॉलेज के बाहर बुलाया गया, जहां स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आए 4-5 लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।
फोन कर कॉलेज से बाहर बुलाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, राघव शर्मा निवासी गांव खदरी, डाकघर विक्रमबाग, नाहन ने 28 अक्टूबर को कालाआंब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता हिमालयन कॉलेज, कालाआंब से B-Pharmacy की पढ़ाई कर रहा है।
राघव शर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर को शाम करीब 4:40 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उसे कक्षा से बाहर और कॉलेज परिसर के बाहर बुलाया।
स्विफ्ट डिजायर में आए थे आरोपी
शिकायत के मुताबिक, कॉलेज के बाहर स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए 4-5 अज्ञात लोगों ने छात्र के साथ मारपीट की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि कालाअंब पुलिस थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
