Home क्राइम नाहन हिंसक झड़प: 11 आरोपियों को 3 दिन का पुलिस रिमांड, अब पूछताछ में खुलेंगे राज!

नाहन हिंसक झड़प: 11 आरोपियों को 3 दिन का पुलिस रिमांड, अब पूछताछ में खुलेंगे राज!

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन हिंसक झड़प: 11 आरोपियों को 3 दिन का पुलिस रिमांड, जांच तेज

वाल्मीकि चौक पथराव मामले में अदालत का फैसला, दोनों मोहल्लों के 11 लोग गिरफ्तार आरोपियों में शामिल

नाहन (सिरमौर)। नाहन के वाल्मीकि चौक पर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिसके बाद पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल में जुट गई है।

23 अक्तूबर को वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों समेत दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए थे। घटना में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों में गोविंदगढ़ मोहल्ले के छह और वाल्मीकि मोहल्ले के पांच व्यक्ति शामिल हैं। अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद अब जांच टीम आरोपियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाएगी।

अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के अनुसार, पुलिस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने आम जनता से क्षेत्र में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.