Home दुर्घटना कालाअंब में हिट एंड रन: राहगीर को टक्कर मारकर फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक

कालाअंब में हिट एंड रन: राहगीर को टक्कर मारकर फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर-कालाअंब मार्ग पर हिट एंड रन, राहगीर को टक्कर मारकर फरार हुआ चालक

मेला पार्किंग से कुछ आगे हुआ हादसा, भंडारा खाकर पैदल कमरे लौट रहे थे घायल ब्रजेश

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर-कालाअंब सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन एक राहगीर को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा, जबकि चालक ने रुकने के बजाय कालाअंब की ओर गाड़ी दौड़ा दी।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले ब्रजेश इन दिनों सिरमौर जिले के झिड़ीवाला में रह रहे हैं। बुधवार को कंपनी में छुट्टी होने के चलते वह माता बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में भंडारा ग्रहण करने गए थे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, शाम करीब 5:15 बजे भंडारा खाने के बाद वह पैदल अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मेला पार्किंग से कुछ आगे त्रिलोकपुर की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.