Home क्राइम नाहन हिंसक झड़प मामले में बड़ा एक्शन: 11 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होंगे पेश

नाहन हिंसक झड़प मामले में बड़ा एक्शन: 11 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होंगे पेश

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन हिंसक झड़प मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

वाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को हुई थी दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव में पुलिस कर्मियों समेत कई लोग हुए थे घायल

नाहन (सिरमौर)। नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 23 अक्टूबर को हुई इस घटना के दौरान पथराव और हिंसा में पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए थे, जबकि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान घटना में संलिप्त पाए गए 11 व्यक्तियों को 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को 28 अक्टूबर को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों में शामिल हैं:

वाल्मीकि मोहल्ला, नाहन निवासी:

  1. वासु (37), पुत्र राजकुमार।
  2. शिवराज (29), पुत्र राकेश कुमार।
  3. विद्यासागर उर्फ राहुल (31), पुत्र धर्मेंद्र कुमार।
  4. आर्यन (19), पुत्र अनिल कुमार।
  5. आर्यवीर उर्फ आदि, पुत्र विकास कुमार।

गोविंदगढ़ मोहल्ला, नाहन निवासी:

  1. प्रकाश सिंह उर्फ बादल (24), पुत्र सतवंत सिंह।
  2. कुलविंद्र सिंह उर्फ खोजू (24), पुत्र इंद्रपाल सिंह।
  3. सुखविंद्र सिंह उर्फ गप्पू (21), पुत्र विजय सिंह।
  4. गुरजीत सिंह उर्फ गुज्जू (27), पुत्र नरवीर सिंह।
  5. तेजपाल सिंह उर्फ तेजू (19), पुत्र हरमेल सिंह।
  6. सोहन सिंह (21), पुत्र कुलबीर सिंह।

अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की जनता से अपील

पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.