Home शिक्षा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्टूबर को सिरमौर दौरे पर, राजगढ़ में करेंगे बड़ा लोकार्पण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्टूबर को सिरमौर दौरे पर, राजगढ़ में करेंगे बड़ा लोकार्पण

by Dainik Janvarta
0 comment

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को सिरमौर दौरे पर, राजगढ़ में करेंगे प्रयोगशाला का लोकार्पण

राजगढ़ में राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता का होगा समापन, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे शिक्षा मंत्री

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह राजगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करने के साथ राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को राजगढ़ स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे।

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री के इस प्रवास के दौरान क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.