Home क्राइम नाहन में SDM को व्हाट्सएप्प कॉल पर धमकी, वाल्मीकि जयंती जुलूस के रूट को लेकर मामला दर्ज

नाहन में SDM को व्हाट्सएप्प कॉल पर धमकी, वाल्मीकि जयंती जुलूस के रूट को लेकर मामला दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में एसडीएम को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, वाल्मीकि जयंती जुलूस का रूट बदलने पर दी चेतावनी

नाहन (सिरमौर)। नाहन में वाल्मीकि जयंती के जुलूस के रूट को लेकर उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) को धमकी देने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर चेतावनी दी कि यदि 25 अक्टूबर को निकलने वाले जुलूस का रूट बदला गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉल करने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:37 बजे एसडीएम नाहन के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस का रूट बदलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।


इस संबंध में एसडीएम नाहन ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी


नाहन शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और वाल्मीकि जयंती के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने आवश्यक प्रबंध किए हैं। वहीं, धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है और कॉल डिटेल का विश्लेषण किया जा रहा है।


जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सरकारी अधिकारी को धमकाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.