Home आस्था त्रिलोकपुर में 14वें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता बालासुंदरी के दरबार में चढ़ा 9.33 लाख का चढ़ावा

त्रिलोकपुर में 14वें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता बालासुंदरी के दरबार में चढ़ा 9.33 लाख का चढ़ावा

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर में 14वें दिन 4000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, माता के दरबार में चढ़ा 9.33 लाख का चढ़ावा

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित महामाया माता बालासुंदरी मंदिर में नवरात्र मेले के 14वें दिन भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। चतुर्दशी के अवसर पर करीब 4000 श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। इस दौरान मंदिर में 9.33 लाख रुपये नकद चढ़ावे के साथ 1820 ग्राम चांदी अर्पित की गई।

शनिवार को सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में माता के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर में निर्धारित परंपरा के अनुसार पुश्तैनी भगत परिवार की ओर से मुख्य आरती की रस्म निभाई गई। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और नवरात्र मेला शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ा।

मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि चतुर्दशी पर लगभग 4000 श्रद्धालुओं ने माता बालासुंदरी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में 9,33,000 रुपये नकद और 1820 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्नता की ओर अग्रसर है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.