Table of Contents
सराहां में महिला को टक्कर मारकर फरार हुआ स्कूटी चालक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सुबह सैर पर निकली महिला को पीछे से स्कूटी ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरने से आई चोटें।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार, पच्छाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुरू की जांच।
सराहां (सिरमौर)। सराहां बाईपास रोड पर एक स्कूटी चालक द्वारा महिला को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में महिला घायल हो गई, जबकि टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कमलेश कुमारी पत्नी दयाल चंद, निवासी शीतला माता कॉलोनी, बाईपास रोड सराहां, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 की सुबह वह अपने कुत्ते के साथ सराहां बाईपास की ओर जा रही थीं।
इसी दौरान पीछे से आए एक स्कूटी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह मुंह के बल सड़क पर गिर गईं और उन्हें चोटें आईं। शिकायत के अनुसार, हादसे के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस थाना पच्छाद में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और स्कूटी चालक के बारे में जानकारी जुटाते हुए आगामी जांच कर रही है।
