Home आस्था त्रिलोकपुर में विजय दशमी पर उमड़े श्रद्धालु, माता बालासुंदरी के दरबार में चढ़ा 6.94 लाख का चढ़ावा

त्रिलोकपुर में विजय दशमी पर उमड़े श्रद्धालु, माता बालासुंदरी के दरबार में चढ़ा 6.94 लाख का चढ़ावा

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर में विजय दशमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 6100 श्रद्धालुओं ने किए माता बालासुंदरी के दर्शन

माता के दरबार में 6.94 लाख रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा, सुबह 4 बजे खोले गए मंदिर के कपाट

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया माता बालासुंदरी मंदिर में विजय दशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। मंगलवार को 6100 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में 6,94,900 रुपये नकद चढ़ावा अर्पित किया गया।

मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता का पूजन कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

परंपरा के अनुसार, मंदिर में मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भगत परिवार की ओर से निभाई गई। विजय दशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

मेला अधिकारी ने दी जानकारी

मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि विजय दशमी के दिन करीब 6100 श्रद्धालु माता बालासुंदरी के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 6,94,900 रुपये नकद चढ़ावे के रूप में अर्पित किए। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्नता की ओर अग्रसर रहा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.