Home क्राइम त्रिलोकपुर मंदिर मार्ग पर पैसे दोगुने करने का लालच देकर खेल रहा था जुआ, 1100 रुपये बरामद

त्रिलोकपुर मंदिर मार्ग पर पैसे दोगुने करने का लालच देकर खेल रहा था जुआ, 1100 रुपये बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी मंदिर मार्ग पर लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देने का मामला सामने आया है।

कालाअंब पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से नकदी समेत जुआ खेलने का सामान बरामद किया।

कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के कालाअंब क्षेत्र में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को आवाज देकर बुला रहा था और सफेद कपड़े पर गिट्टियां बिछाकर पैसे दोगुने करने का लालच दे रहा था।

पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना कालाअंब की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान त्रिलोकपुर सड़क पर माता बालासुंदरी मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता दिखाई दिया।

पुलिस कर्मियों की मदद से उसे काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशन लाल, निवासी गांव च्यामा, डाकघर चरौली, तहसील कुपवी, जिला शिमला बताया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 1,100 रुपये नकद, तीन स्ट्राइकर और एक सफेद कपड़ा बरामद किया। इसके बाद पुलिस थाना कालाअंब में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.