राजगढ़ में भोजनालय की तलाशी के दौरान पुलिस ने 242.95 ग्राम अफीम बरामद की है।
SIU नाहन की कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें भोजनालय संचालक और उसका बेटा शामिल हैं।
राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने शिलाबाग स्थित एक भोजनालय से 242.95 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को टीम सलैच कैंची के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कंलियोंपाब गांव निवासी लेखराम और उसका बेटा धर्मेंद्र उर्फ मिंदा शिलाबाग स्थित कंवर भोजनालय/दुकान में कथित तौर पर अफीम बेचने का काम करते हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार भोजनालय/दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 242.95 ग्राम अफीम बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की आगामी जांच जारी है।
