Home आस्था त्रिलोकपुर मंदिर में अष्टमी-नवमी पर पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु, 8.14 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा

त्रिलोकपुर मंदिर में अष्टमी-नवमी पर पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु, 8.14 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर में अष्टमी-नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 हजार ने नवाया शीश

माता बालासुंदरी के दरबार में 8.14 लाख रुपये नकद चढ़ावा, सोना-चांदी भी किया अर्पित

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की अष्टमी एवं नवमी तिथि पर सोमवार को करीब 5,000 श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

मंदिर न्यास की ओर से सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 8,14,690 रुपये नकद, 3 ग्राम सोना और 1,440 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की। परंपरा के अनुसार मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भगत परिवार की ओर से निभाई गई।

मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि अष्टमी एवं नवमी तिथि पर करीब 5,000 श्रद्धालु माता बालासुंदरी के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने नकदी के साथ सोना-चांदी भी चढ़ावे के रूप में अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्नता की ओर अग्रसर है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.