Home जनसरोकार नाहन की देवनी पंचायत में ओवरलोड ट्रालों से हादसों का खतरा! ग्रामीणों ने प्रशासन से की प्रतिबंध लगाने की मांग

नाहन की देवनी पंचायत में ओवरलोड ट्रालों से हादसों का खतरा! ग्रामीणों ने प्रशासन से की प्रतिबंध लगाने की मांग

by Dainik Janvarta
0 comment

देवनी में ओवरलोड ट्रालों की आवाजाही से ग्रामीणों में रोष, हादसों का सता रहा डर

खजूरना पुल से विक्रमबाग, देवनी और सुकेती होकर गुजर रहे भारी वाहन; सड़कों की खस्ताहालत को देखते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग

नाहन (सिरमौर)। जर्जर सड़कों और जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों के बीच दौड़ रहे ओवरलोड ट्राले ग्रामीणों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। उपमंडल नाहन की ग्राम पंचायत देवनी के लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि खजूरना पुल से विक्रमबाग, देवनी और सुकेती होते हुए गुजरने वाले रेत-बजरी से लदे ट्रालों और टिप्परों के कारण सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण जल्द ही जिला उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं।

ग्राम पंचायत देवनी के प्रधान विक्रांत राणा और उपप्रधान रामकुमार ने बताया कि क्षेत्र के खजूरना-विक्रमबाग-देवनी-मोगीनंद तथा विक्रमबाग-सुकेती-कालाअंब संपर्क मार्गों की हालत खराब है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण भारी वाहनों का गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। ऐसे में ओवरलोड ट्रालों और टिप्परों की आवाजाही से दुर्घटना होने का खतरा और बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, कर्मचारी और अन्य लोग आते-जाते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ महीने पहले इस समस्या के बारे में पुलिस थाना कालाअंब को सूचित किया गया था। उस समय पुलिस ने इन वाहनों की आवाजाही रुकवा दी थी, लेकिन अब फिर से भारी वाहन इन रास्तों पर चलने लगे हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए दोनों संपर्क मार्गों पर ओवरलोड ट्रालों और टिप्परों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। उनका कहना है कि समय रहते उचित कदम उठाए जाने से संभावित हादसों को टाला जा सकता है और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.