Home आस्था त्रिलोकपुर में अष्टमी को पहुंचे 30 हजार श्रद्धालु; अष्टमी तक चढ़ावा 88 लाख के पार

त्रिलोकपुर में अष्टमी को पहुंचे 30 हजार श्रद्धालु; अष्टमी तक चढ़ावा 88 लाख के पार

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता बालासुंदरी के दर्शन

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित महामाया माता बालासुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया, जबकि हवन और कन्या पूजन के साथ भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्र मेले के दौरान अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर दिनभर माता के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रातः 4 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही।

अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 9,90,800 रुपये नकद चढ़ावा अर्पित किया। इस दौरान मुख्य आरती की पारंपरिक रस्म पुश्तैनी भगत परिवार की ओर से निभाई गई। मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियां पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुईं। खास बात यह रही कि अष्टमी का मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मंदिर न्यास उपायुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि पहले नवरात्र से लेकर रविवार को अष्टमी तक कुल 1,03,100 श्रद्धालु माता बालासुंदरी के दर्शन कर चुके हैं। इस अवधि में मंदिर में 88,61,909 रुपये नकद चढ़ावे के साथ 258.3 ग्राम सोना और 16,090 ग्राम चांदी भी अर्पित की गई।

उन्होंने बताया कि नवरात्र मेले की व्यवस्था अब तक शांतिपूर्ण रही है। मेला पूर्णिमा तक जारी रहेगा और इस दौरान श्रद्धालुओं के माता के दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.