Home आस्था नाहन में जुआ खेलते 4 लोग पकड़े, मौके से नकदी और ताश के 52 पत्ते बरामद

नाहन में जुआ खेलते 4 लोग पकड़े, मौके से नकदी और ताश के 52 पत्ते बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में लिंक रोड पर जुआ खेलते चार लोग पकड़े, 1700 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद

नाहन (सिरमौर)। सार्वजनिक स्थान पर पैसों का दांव लगाकर ताश खेलने की सूचना पर नाहन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 1,700 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना नाहन की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लाडली सिम्बलवाला के पास कांसीवाला से जब्बल का बाग जाने वाले लिंक रोड पर कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और चार व्यक्तियों को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहित, सम्राट और कुशाल, निवासी वाल्मीकि बस्ती, नाहन, तथा राहुल, निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़, नाहन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और 1,700 रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद पुलिस थाना नाहन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.