पुरुवाला पुल के पास SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, 6.61 ग्राम चिट्टा बरामद
पांवटा (सिरमौर)। सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की SIU नाहन टीम ने पुरुवाला क्षेत्र में एक युवक को चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 6.61 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है। मामले में थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को SIU नाहन की टीम पुरुवाला पुल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मिश्रवाला निवासी अफजल उर्फ संजय कथित तौर पर माजरा, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है और मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर पुरुवाला की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 6.61 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
