Home जनसरोकार सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचीं 120 शिकायतें-मांगें, विधायक विनय कुमार ने दिए समाधान के निर्देश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचीं 120 शिकायतें-मांगें, विधायक विनय कुमार ने दिए समाधान के निर्देश

by Dainik Janvarta
0 comment

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचीं 120 शिकायतें और मांगें, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

रेणुकाजी विधायक विनय कुमार की अध्यक्षता में पच्छाद के ढंगयार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर जारी हुए 23 प्रमाण-पत्र और हुईं स्वास्थ्य जांचें

नाहन (सिरमौर)। लोगों की समस्याओं को सुनने और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनी बखोली के ढंगयार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर कुल 120 शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं। इनमें 92 मांगें शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने शिविर लगाकर लोगों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाईं और उनकी समस्याओं को सुना। विधायक विनय कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जनसमस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार के नजदीक सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत तभी है, जब आम नागरिक की आवाज सुनी जाए और उसकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। अधिकारियों को स्थानीय लोगों की शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी निवारण करना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करने का आह्वान किया।

राजस्व विभाग ने किए 7 इंतकाल, 23 प्रमाण-पत्र जारी

कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग ने लोगों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाते हुए 7 इंतकाल किए और राजस्व अभिलेखों में एक दुरुस्ती की। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों के 23 प्रमाण-पत्र जारी किए गए। आधार से संबंधित 22 दुरुस्तियां भी की गईं।

स्वास्थ्य शिविर में 55 जांचें और 32 एक्स-रे

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 55 स्वास्थ्य जांचें की गईं और 32 एक्स-रे किए गए। इससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, डीएसपी राजगढ़ विद्या नेगी, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.