Home रोजगार LIC Recruitment 2026: पांवटा साहिब में 100 पदों पर भर्ती, 10वीं पास को मौका; 17 अक्तूबर को इंटरव्यू

LIC Recruitment 2026: पांवटा साहिब में 100 पदों पर भर्ती, 10वीं पास को मौका; 17 अक्तूबर को इंटरव्यू

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में LIC के 100 पदों पर भर्ती, 17 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू; 10वीं पास करें आवेदन

नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पांवटा साहिब शाखा में बीमा सखी और रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के कुल 100 पदों को भरने के लिए 17 अक्तूबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे सब-ऑफिस रोजगार उपकार्यालय, पांवटा साहिब में होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

दो श्रेणियों में भरे जाएंगे 100 पद

  1. महिला करियर एजेंट (बीमा सखी) के 50 पद

इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव भी दिया जाएगा।

  1. रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 50 पद

इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का 10वीं पास होना और आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।

इस श्रेणी में चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव दिया जाएगा।

इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज लाने होंगे?

कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

  • 10वीं/12वीं कक्षा के प्रमाण पत्र
  • स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की कॉपी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

यहां करें संपर्क

इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे सब-ऑफिस रोजगार उपकार्यालय, पांवटा साहिब में पहुंचें। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इन दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

7018108176, 9459433367

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.