Home क्राइम पांवटा साहिब के रामपुरघाट में दो मजदूरों से मारपीट, 3 युवकों पर केस दर्ज

पांवटा साहिब के रामपुरघाट में दो मजदूरों से मारपीट, 3 युवकों पर केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

मकान निर्माण को लेकर शुरू हुई बहसबाजी, फिर डंडों और थप्पड़-मुक्कों से हमला करने का आरोप


रामपुरघाट में दो मजदूर घायल, पुरुवाला पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दर्ज किया मामला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। रामपुरघाट में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि तीन युवकों ने दो मजदूरों के साथ डंडों और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को पहल सिंह पुत्र सुरता निवासी टोडापुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में रामपुरघाट, पांवटा साहिब में रह रहा है, ने शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथी जॉनी के साथ रामपुरघाट में अरविन्द मालयान के मकान में काम करता है। 13 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे दोनों बेसमेंट के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान रामपुरघाट निवासी मिंटू, विक्की और मनु वहां पहुंचे।

शिकायत के मुताबिक, मकान बनाने को लेकर तीनों युवकों ने गाली-गलौज और बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने दोनों मजदूरों के साथ कथित तौर पर डंडों और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पुलिस थाना पुरुवाला ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.