Home जनसरोकार कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर उखड़ीं टाइलें, भारी वाहनों से हादसों का बढ़ा खतरा; विभाग ने मुरम्मत का दिया आश्वासन

कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर उखड़ीं टाइलें, भारी वाहनों से हादसों का बढ़ा खतरा; विभाग ने मुरम्मत का दिया आश्वासन

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर फिर उखड़ने लगीं टाइलें, भारी वाहनों से हादसों का खतरा

रामपुर जट्टान के पास उद्योगों की ओर जाने वाले मोड़ पर सड़क को मजबूत करने की जरूरत, लोक निर्माण विभाग ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर टाइलें बिछाने के बावजूद समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो पाई है। रामपुर जट्टान में जोहड़ों के समीप उद्योगों की ओर जाने वाले मोड़ पर टाइलें दोबारा उखड़ने लगी हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच सड़क के इस हिस्से में हादसों की आशंका बनी हुई है।

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से त्रिलोकपुर की ओर जाने वाली सड़क की खराब हालत का मुद्दा हाल ही में विधायक अजय सोलंकी के समक्ष उठाया गया था। इसके बाद सड़क के ज्यादा खराब हिस्सों में टाइलें लगाई गईं, जिससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिली। हालांकि, रामपुर जट्टान के पास उद्योगों की ओर जाने वाले मोड़ पर टाइलें उखड़ने से मरम्मत की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।

उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में केवल टाइलें लगाने के बजाय सड़क के कमजोर हिस्सों को टिकाऊ तरीके से मजबूत करना जरूरी है। उनका सुझाव है कि उखड़ी हुई टाइलों को दोबारा सही ढंग से लगाने के साथ सड़क के किनारों पर सीमेंट और कंक्रीट का उचित कार्य किया जाए, ताकि भारी वाहनों के दबाव से टाइलें बार-बार उखड़ने की समस्या न आए।

उद्योगपतियों ने सड़क के खराब हिस्सों में टाइलें लगवाने के लिए विधायक अजय सोलंकी का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि रामपुर जट्टान के पास संबंधित मोड़ को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाए और सड़क के अन्य खराब हिस्सों की भी मरम्मत करवाई जाए। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में माल ढुलाई के लिए इस सड़क का महत्वपूर्ण उपयोग होता है, इसलिए इसकी मरम्मत अस्थायी राहत तक सीमित न रहकर लंबे समय तक टिकने वाली होनी चाहिए।

जल्द दोबारा होगी मरम्मत

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जानवेजा ने संबंधित हिस्से की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही दोबारा मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि विभाग की ओर से मरम्मत कार्य कब शुरू किया जाता है और सड़क के इस मोड़ को कितनी मजबूती से दुरुस्त किया जाता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.