Home आस्था त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दरबार में उमड़ी भीड़, चौथे दिन 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; इतना चढ़ावा आया

त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दरबार में उमड़ी भीड़, चौथे दिन 11 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; इतना चढ़ावा आया

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चौथे दिन 11 हजार ने किए दर्शन

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित सिद्धपीठ माता बालासुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। मेले के चौथे दिन बुधवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों ने माता के चरणों में नकदी के साथ चांदी और सोना भी अर्पित किया।

मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की ओर से 7,82,760 रुपये नकद, 5,410 ग्राम चांदी और 4 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना चढ़ावे के रूप में अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रबंध किए गए।

हर दिन की तरह बुधवार को भी मंदिर न्यास की ओर से सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। माता के दर्शन करने के लिए कई श्रद्धालु कपाट खुलने से पहले ही कतारों में लग गए थे। भक्तों ने अनुशासन बनाए रखते हुए माता के जयकारों के बीच दर्शन किए।

प्रशासन के निर्देशों के अनुसार चल रही व्यवस्थाएं

मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि शारदीय नवरात्र मेले के चौथे दिन 11 हजार श्रद्धालु माता बालासुंदरी के दर्शन करने त्रिलोकपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मेले की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के दौरान मेले में तैनात पुलिस कर्मियों, होमगार्ड जवानों और मंदिर कर्मचारियों का सहयोग करें, ताकि व्यवस्था बनी रहे और सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की असुविधा होने पर श्रद्धालु मंदिर प्रबंधन को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.