Home राजनीति अनुराग ठाकुर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? AI पोस्ट पर भड़के भाजपा सांसद, दी कार्रवाई की चेतावनी

अनुराग ठाकुर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? AI पोस्ट पर भड़के भाजपा सांसद, दी कार्रवाई की चेतावनी

by Dainik Janvarta
0 comment

अनुराग ठाकुर के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम! भ्रामक पोस्ट डालने वालों को दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर AI से बनाए जा रहे क्रिएटिव पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी, कहा—ऐसी खबरें न पार्टी के हित में हैं और न उनके।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के नाम पर चल रही चर्चाओं के बीच उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर उनके विधानसभा चुनाव लड़ने और प्रदेश का नेतृत्व करने संबंधी अटकलों पर नाराजगी जताते हुए भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों को चेताया है।

मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग उनके नाम से अनर्गल खबरें चला रहे हैं। यहां तक कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से क्रिएटिव तैयार कर उन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने का दावेदार भी बताया जा रहा है। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसी पोस्ट न तो पार्टी के हित में हैं और न ही उनके हित में।

पार्टी में पद नहीं, कार्यकर्ता का भाव महत्वपूर्ण

अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश में भाजपा के प्रति अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी में पद से ज्यादा महत्वपूर्ण कार्यकर्ता का भाव है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें फैलाने वालों से पार्टी की विचारधारा और अनुशासन का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में उनके नाम से भ्रामक खबरें पोस्ट करने या उन्हें आगे प्रसारित करने से बचना चाहिए। उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

हमीरपुर की जनता के प्रति जिम्मेदारी का किया जिक्र

अपने संसदीय क्षेत्र का उल्लेख करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर की जनता ने लगातार पांच बार उन्हें लोकसभा में अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा है। उन्होंने जनता की आवाज उठाने और अपने दायित्वों को निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान

अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत दावेदारियों और अटकलों के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

उनकी इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रही चुनावी चर्चाओं के बीच महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.