यमुना पुल कुल्हाल के पास राम मंदिर गेट के सामने से आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में एक युवक को 11.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि नक्ष चौहान निवासी गांव उतरी, तहसील शिलाई, क्षेत्र में चिट्टा बेचने का काम करता है और उस दिन यमुना पुल, कुल्हाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 11.54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
