सालवाला में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर पुलिस की दबिश, मौके से 5 लीटर कशीदशुदा शराब बरामद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुरुवाला पुलिस ने सालवाला में एक व्यक्ति के कब्जे से 5 लीटर नाजायज कशीदशुदा शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को थाना पुरुवाला की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजेन्द्र कुमार पुत्र राजा राम, निवासी गांव बांगरन, तहसील पांवटा साहिब, सालवाला में अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कशीदशुदा शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
