Home क्राइम राजगढ़ में ट्रक से चिट्टा बरामद, चालक के पास मिले 37,500 रूपए नकद; NDPS एक्ट में केस दर्ज

राजगढ़ में ट्रक से चिट्टा बरामद, चालक के पास मिले 37,500 रूपए नकद; NDPS एक्ट में केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा बरामद, चालक के कब्जे से 37,500 रूपए नकद मिले

सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोककर की तलाशी, चालक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

राजगढ़ (सिरमौर)। नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने यशवंत नगर के समीप एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक के कब्जे से 37,500 रुपये की नकदी भी बरामद की है। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर HP63F-1817 में चिट्टा/हेरोइन ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर यशवंत नगर चौकी के समीप उक्त ट्रक को रोक लिया।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और चालक से पूछताछ की। इस दौरान चालक की पहचान सूरज पुत्र हरपाल सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 37,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.