कालाअंब में वाहन चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोगीनंद में उद्योग के पास खड़ी गाड़ी के चालक से दूसरे वाहन चालक ने पहले गाली-गलौज की और फिर डंडे से हमला कर दिया।
कालाअंब (सिरमौर)। पुलिस थाना कालाअंब के तहत मोगीनंद क्षेत्र में दो वाहन चालकों के बीच मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता जय प्रकाश, निवासी गांव व डाकघर छियाछी, तहसील रामशहर, जिला सोलन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर वह माल लोड करवाने के लिए मोगीनंद स्थित एक उद्योग के पास अपनी गाड़ी लेकर खड़ा था।
शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे वाहन नंबर HP-71A-8291 का चालक हेम चंद उसकी गाड़ी के पास आया। आरोप है कि उसने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बाद में डंडे से मारपीट की। हमले में जय प्रकाश को चोटें आई हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
