Home राज्यहिमाचल प्रदेश रामपुर में आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, 62 वर्षीय महिला पर झपटा; सिर में आई चोट

रामपुर में आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, 62 वर्षीय महिला पर झपटा; सिर में आई चोट

by Dainik Janvarta
0 comment

आधी रात घर के कमरे में घुसा तेंदुआ, 62 वर्षीय महिला पर झपटा; सिर में लगी गंभीर चोट

शिमला के रामपुर में रात करीब 2 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब एक तेंदुआ घर के अंदर घुसकर कमरे में पहुंच गया और 62 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला।

शिमला। घटना बाहली पंचायत के नेहरा गांव की है। मंगलवार देर रात करीब दो बजे खीरी देवी शौचालय से वापस अपने कमरे में पहुंची थीं। इसी दौरान कमरे में पहले से मौजूद तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

हमले में महिला के सिर पर चोटें आईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ घर से बाहर निकलकर भाग गया।

घायल महिला को परिजन तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी अस्पताल, रामपुर ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद नेहरा सहित आसपास के गांवों में तेंदुए को लेकर डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ने से रात के समय घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है।

डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही विभाग की ओर से पीड़ित महिला को फौरी वित्तीय राहत उपलब्ध कराई गई है। नियमानुसार मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा। वन विभाग की टीम क्षेत्र में तैनात है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

घर के कमरे तक तेंदुए के पहुंचने की इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.