Home राज्यहिमाचल प्रदेश मंडी: चलती HRTC बस के दोनों पिछले टायर निकले, 21 यात्रियों में मचा हड़कंप; चालक ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

मंडी: चलती HRTC बस के दोनों पिछले टायर निकले, 21 यात्रियों में मचा हड़कंप; चालक ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

by Dainik Janvarta
0 comment

चलती HRTC बस के दोनों पिछले टायर निकले, 21 यात्रियों की सांसें थमीं; चालक ने संभाली कमान

मंडी के गोहर क्षेत्र में चलती बस के दोनों पिछले टायर अचानक निकलने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। बस में उस समय 21 यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

मंडी। बुधवार सुबह छतरी से मंडी की ओर जा रही HRTC बस डुघल के समीप अचानक तकनीकी खराबी की चपेट में आ गई। करीब 9:45 बजे चलते-चलते बस के दोनों पिछले टायर निकल गए। घटना से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हालात बिगड़ते देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया और सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे रोक दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई यात्री घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

टायर निकलने के बाद बस चैलचौक-जंजैहली मार्ग के बीच खड़ी हो गई, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब सवा दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा और दोपहर करीब 12 बजे इसे दोबारा वाहनों के लिए खोला जा सका।

बस के बीच सड़क पर खड़े रहने के कारण जंजैहली और चैलचौक की ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बहाल होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने HRTC बसों की तकनीकी जांच और रखरखाव व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। लोगों ने मांग की कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की नियमित और गहन तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

HRTC मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने बताया कि बस में अचानक मैकेनिकल फॉल्ट आने के कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि निगम की बसों की समय-समय पर तकनीकी जांच की जाती है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रखरखाव का ध्यान रखा जाता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.